
चाकुलिया. चाकुलिया एफसीआई गोदाम चावल लेकर जा रही एक ट्रक शनिवार को रेलवे फाटक के पास रेलवे द्वारा थर्ड लाइन का निर्माण की जा रही है.शुक्रवार और शनिवार की रात रेलवे विभाग द्वारा चाकुलिया रेल फाटक के पास थर्ड लाइन बिछाने का काम किया है, जिसकारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है. (नीचे भी पढ़े)

शनिवार को चावल लोड कर एफसीआई गोदाम अनलोडिंग करने जा रही ट्रक फाटक के पास फंस गई. जिससे फाटक के पास कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है.घटना की सूचना पाकर रेलवे प्रशासन फाटक पहुंचकर विधि व्यवस्था दुरूस्त करने का प्रयास किया. समाचार लिखे जाने तक ट्रक फाटक पर ही फंसी हुई है.












