
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव चंदन पांडे के नेतृत्व में नुवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड जोजोबेरा सीमेंट प्लांट गेट के समक्ष सोमवार को प्रदर्शन किया गया।. इस दौरान कंपनी विस्तारीकरण में आस-पड़ोस इलाके के युवाओं को रोजगार देने के संबंध में कंपनी प्रबंधन को एक ज्ञापन सौपा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है, वर्तमान में पढ़े लिखे युवा भी बेरोजगारी से ग्रसित हैं, बेरोजगारी के कारण कई समस्या भी जन्म लेती है, जो समाज के युवा वर्ग में आक्रोश एवं मानसिक अशान्ति फैलाती है. इसके मद्देनजर कंपनी प्रबंधन से मांग की गई है कि बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए नुवोको कंपनी से सटे आस पास के इलाके के ज्यादा से ज्यादा युवा को रोजगार मुहैया कराया जाए. कहा गया है कि अगर 15 दिनों के अंदर मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी जिसकी सारी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी. ज्ञापन सौपने वालों में कांग्रेस जिला महासचिव चंदन पांडेय, राजू कुमार, मुन्ना यादव, अमन कुमार,दीपू कुमार, ओमप्रकाश कुमार, हिमांशु कुमार, अंकित कुमार, साहिल कुमार, सचिन कुमार, नीतीश सिंह, आमोद कुमार, विवेक कुमार, प्रेम कुमार, महेश कुमार एवं अन्य शामिल थे.












