• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 6, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

jharkhand-big-investment-झारखंड में निवेश का खुला दरवाजा, डालमिया सीमेंट संयंत्र की दूसरी इकाई का हुआ शिलान्यास, मुख्यमंत्री बोले-अब स्टील के साथ सीमेंट होगी बोकारो की पहचान, 567 करोड़ का होगा निवेश, मुख्यमंत्री का उद्यमियों से अपील-जमीन सरकार ने दिया है तो उद्योग लगाये

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
डालमिया सीमेंट के निवेश का शिलान्यास की तस्वीर.

बोकारो : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को बोकारो औद्योगिक क्षेत्र स्थित डालमिया (भारत) सीमेंट प्लांट की विस्तारीकरण परियोजना का शिलान्यास किया. अगस्त में दिल्ली में निवेशक सम्मेलन में समझौते के बाद डालमिया (भारत) सीमेंट प्लांट को बोकारो औद्योगिक क्षेत्र में 16 एकड़ जमीन उपलब्ध करायी गयी. इसके बाद विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है. देश-दुनिया में बोकारो की पहचान स्टील से होती रही है. यहां कई सीमेंट प्लांट पहले से काम कर रही हैं. आने वाले दिनों में सीमेंट के लिए भी बोकारो जाना जाएगा. बोकारो में डालमिया भारत के संयंत्र की उत्पादन क्षमता 3.7 मिलियन टन प्रति वर्ष है. विस्तारीकरण के माध्यम से 2.6 मिलियन टन उत्पादन की वृद्धि होगी. इसके बाद संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 6.3 मिलियन टन हो जाएगी. इसके लिए कंपनी 567 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो के बालीडीह स्थित डालमिया सीमेंट (भारत) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के समीप स्थित अस्थायी हवाई अड्डा पर हेलिकाप्टर से उतरे. इसके बाद मुख्यमंत्री गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इससे पूर्व उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो, भाजपा के बोकारो से विधायक सह विरोधी दल मुख्य सचेतक विरंची नारायण, गोमिया से आजसू विधायक लंबोदर महतो, बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, सचिव विनय चौबे, उद्योग सचिव पूजा सिंघल, जियाडा की क्षत्रिय निदेशक कीर्तिश्री जी, डालमिया भारत के एमडी पुनीत डालमिया, सीईओ महेंद्र सिंघी आदि थे. (नीचे पूरी खबर देखें)

हेमंत सोरेन ने कहा-निवेश को बढ़ावा दिया जायेगा
राज्य में ज्यादा से ज्यादा पूंजी निवेश हो, यह सरकार की विशेष प्राथमिकता है. इसके लिए एक बेहतर और उम्दा झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति- 2021 बनाई गई है. औद्योगिक घराने इस राज्य में उद्योग लगाने के लिए आगे आएं, सरकार उन्हें पूरा सहयोग करेगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को बोकारो जिला के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में डालमिया भारत सीमेंट संयंत्र की दूसरी इकाई का शिलान्यास करते हुए ये बातें कही. उन्होंने कहा कि यह एक शुरुआत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के गठन के कुछ ही महीने हुए थे कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपने आगोश में ले लिया. लॉकडाउन लगा और लोग अपने घरों में कैद हो गए. व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुकी थी. इन सबके बीच हमारी सरकार जीवन और जीविका को लेकर लगातार चिंतन मंथन करती रही। वक्त के साथ कार्य योजना बनाई, जिसका फायदा कोरोना काल में तो लोगों को हुआ और आज भी हो रहा है. हालांकि, खतरा अभी भी नहीं टाला है, फिर भी जीवन के सामान्य होने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं. सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं है. इसी सोच के साथ सरकार ने औद्योगिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की है. नई उद्योग नीति बनाई गई. अपनी नीतियो और उद्देश्यों को व्यापार जगत के सामने रख रहे हैं. उद्योगपतियों ने हमारी नीति को सराहा और यहां उद्योग लगाने की इच्छा जता रहे हैं. इसी क्रम में डालमिया ग्रुप ने सीमेंट फैक्ट्री के लिए कदम बढ़ाया और उद्योग विभाग के साथ एमओयू किया. हमारी सरकार ने अपना वादा निभाया और डालमिया ग्रुप भी आज अपना वादा निभा रही है. इसका निश्चित तौर पर राज्य और राज्यवासियों को फायदा होगा. हम विश्वास दिलाते हैं कि राज्य में स्थापित डालमिया सीमेंट फैक्ट्री को देश के अग्रणी सीमेंट उत्पादक फैक्ट्रियों में शामिल करने में पूरा सहयोग करेंगे. (नीचे पूरी खबर देखें)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाषण देते हुए.

अगर जमीन दिया है तो उद्योग लगाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर औद्योगिक घरानों को सरकार जमीन देती है तो वे इसका इस्तेमाल उद्योग लगाने में करें. इसे खाली या अतिक्रमण नहीं होने दें क्योंकि, बहुत ही उम्मीदों के साथ यहां के रैयतों, गरीबों किसानों और जरूरतमंदों ने अपनी जमीन दी है, ताकि उन्हें रोजगार के साथ सशक्त होने का अवसर मिल सके. मुख्यमंत्री में कहा कि बोकारो इस्पात कारखाना एक समय एशिया का सबसे बड़ा कारखाना हुआ करता था. लेकिन, आज हालात थोड़े विपरीत है. हालांकि, यह सार्वजनिक उपक्रम है, लेकिन इसकी पुरानी प्रतिष्ठा फिर से वापस हो, इसके लिए हमारी सरकार हर संभव सहयोग करने को तैयार है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी योजना चाहे वह सरकारी अथवा निजी क्षेत्र की हो, उसे हमें अपना समझने की जरूरत है ताकि उसका फायदा राज्य एवं राज्य वासियों को हो.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata power reneables : टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन, दर्ज की 50 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी
कारपोरेट व यूनियन

Tata power reneables : टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन, दर्ज की 50 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी

October 6, 2026
Tata steel new merger : टाटा स्टील में हुआ रुजुवलिका इन्वेस्टमेंट्स का विलय, एनसीएलटी मुंबई बेंच ने दी मंजूरी
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new merger : टाटा स्टील में हुआ रुजुवलिका इन्वेस्टमेंट्स का विलय, एनसीएलटी मुंबई बेंच ने दी मंजूरी

October 3, 2026
Tata motors : बोनस समझौते के उपरांत टाटा मोटर्स में इंजन डिवीजन, प्लांट वन व फाइव थाउजेंड विभाग में अध्यक्ष-महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors : बोनस समझौते के उपरांत टाटा मोटर्स में इंजन डिवीजन, प्लांट वन व फाइव थाउजेंड विभाग में अध्यक्ष-महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

October 3, 2026
Next Post

steel-industry-strike-देश भर की स्टील कंपनियों में सीटू ने किया 16 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान, 12 दिसंबर को आयेंगे सीटू के राष्ट्रीय महासचिव तपन सेन, टाटा स्टील पर क्या असर पड़ेगा ?

tata-steel-achievement-टाटा स्टील ने कच्चे माल के आयात के लिए पहली बार बायो-ईंधन से चलने वाले जहाज का किया उपयोग, परिवहन के लिए बायो-ईंधन वाले मालवाहक जहाज का उपयोग करने वाली पहली भारतीय स्टील कंपनी बनी

Jamshedpur-court-news : महिला के साथ बलात्कार के आरोपी को न्यायालय ने किया बरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm medical college anti ragging big action : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले 17 छात्र निष्कासित, जुर्माना भी लगा

Horoscope Know Your Day Tuesday 6th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 6 अक्टूबर 2026

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm medical college anti ragging big action : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले 17 छात्र निष्कासित, जुर्माना भी लगा

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

jharkhand minister daughter last rituals : झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह के श्राद्धकर्म में मारवाड़ी सम्मेलन ने दी श्रद्धांजलि

jamshedpur police raid in bihar : गोलमुरी कैनरा बैंक डकैती को लेकर बिहार और बंगाल में छापामारी, होटलों में ठहरकर रेकी करने के बाद दिया था डकैती को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News