
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में शनिवार को एसआर रुंगटा ग्रुप की ओर से सदर प्रखण्ड चाईबासा के कुर्सी पंचायत के अन्तर्गत ग्राम-डोंकासाई, कुर्सी, जयपुर, लादुबासा एवं पूर्णिया के 200 निर्धन असहाय वृद्ध, विधुर-विधवा एवं आर्थिक रूप से अक्षम लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. एसआर रूंगटा ग्रुप के किशन ठाकुर एवं आयकर अधिकारी संजय पूर्ति द्वारा 200 जरूरतमंदो के बीच कम्बल का वितरण बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए किया गया. आयकर अधिकारी संजय पूर्ति ने सीएसआर के तहत एसआर रुंगटा ग्रुप द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया गया. उक्त कार्यक्रम में पंचायत सदस्य पेलोंग देवगम, महालक्ष्मी सखी मंडल के एलोवती राऊत, हरिषचन्द्र देवगम, लखीन्द्र महाराणा, बबलु गोप, मैकलीन देवगम, रेंगो पाड़ेया, सिद्धेश्वर देवगम, कांडे देवगम सहित काफी संख्या में ग्रामीणों सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे.




