
जमशेदपुर : टाटा स्टील के भारत में उत्पादन में 16 फीसदी और घरेलू डिलीवरी में 19 फीसदी की साल दर साल बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. इसके तहत टाटा स्टील के भारत में चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 में तीसरी तिमाही में 4.80 मिलियन टन का प्रोडक्शन कंपनी ने की है जो पिछले वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 4.60 मिलियन टन का प्रोडक्शन किया गया था. वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 में नौ माह में टाटा स्टील ने 14.16 मिलियन टन का प्रोडक्शन करने में सफलता पायी जबकि बीते वित्तीय वर्ष में इसी आलोच्य अवधि में 12.18 मिलियन टन का प्रोडक्शन कंपनी ने की थी. टाटा स्टील यूरोप में चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 में तीसरी तिमाही में 2.56 मिलियन टन का प्रोडक्शन कंपनी ने की है जो पिछले वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 2.59 मिलियन टन का प्रोडक्शन किया गया था. वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 में नौ माह में टाटा स्टील ने 7.79 मिलियन टन का प्रोडक्शन करने में सफलता पायी जबकि बीते वित्तीय वर्ष में इसी आलोच्य अवधि में 6.90 मिलियन टन का प्रोडक्शन कंपनी ने की थी. टाटा स्टील साउथ इस्ट एसिया में चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 में तीसरी तिमाही में 0.32 मिलियन टन का प्रोडक्शन कंपनी ने की है जो पिछले वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 0.32 मिलियन टन का प्रोडक्शन किया गया था. वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 में नौ माह में टाटा स्टील ने 0.94 मिलियन टन का प्रोडक्शन करने में सफलता पायी जबकि बीते वित्तीय वर्ष में इसी आलोच्य अवधि में 0.94 मिलियन टन का प्रोडक्शन कंपनी ने की थी. डिलीवरी की जहां तक बात की जाये तो टाटा स्टील इंडिया में चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 में तीसरी तिमाही में 4.41 मिलियन टन का प्रोडक्शन कंपनी ने की है जो पिछले वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 4.65 मिलियन टन का प्रोडक्शन किया गया था. वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 में नौ माह में टाटा स्टील ने 13.15 मिलियन टन का प्रोडक्शन करने में सफलता पायी जबकि बीते वित्तीय वर्ष में इसी आलोच्य अवधि में 12.63 मिलियन टन का प्रोडक्शन कंपनी ने की थी. टाटा स्टील यूरोप में चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 में तीसरी तिमाही में चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 में तीसरी तिमाही में 2.15 मिलियन टन का प्रोडक्शन कंपनी ने की है जो पिछले वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 2.11 मिलियन टन का प्रोडक्शन किया गया था. वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 में नौ माह में टाटा स्टील ने 6.62 मिलियन टन का प्रोडक्शन करने में सफलता पायी जबकि बीते वित्तीय वर्ष में इसी आलोच्य अवधि में 6.36 मिलियन टन का प्रोडक्शन कंपनी ने की थी. टाटा स्टील साउथ इस्ट एसिया में चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 में तीसरी तिमाही में 0.32 मिलियन टन का प्रोडक्शन कंपनी ने की है जो पिछले वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 0.33 मिलियन टन का प्रोडक्शन किया गया था. वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 में नौ माह में टाटा स्टील ने 0.99 मिलियन टन का प्रोडक्शन करने में सफलता पायी जबकि बीते वित्तीय वर्ष में इसी आलोच्य अवधि में 0.94 मिलियन टन का प्रोडक्शन कंपनी ने की थी. टाटा स्टील ने प्रोडक्शन में 16 फीसदी और कुल डिलीवरी में 19 फीसदी की साल दर साल बढ़ोत्तरी हो रही है. टाटा स्टील की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, आशियाना, इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट व प्रोजेक्ट, ब्रांडेड प्रोडक्ट एंड रिटेल, ऑटोमोटिव व स्पेशल प्रोडक्ट का हाथोंहाथ डिमांड हुआ, जिसका असर भी देकने को मिला. कंपनी की ओर से उपलब्ध करायी गयी जानकारी के मुताबिक, ऑटोमोटिव व स्पेशल प्रोडक्ट सीगमेंट में 53 फीसदी की डिलीवरी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी. टाटा स्टील ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी के 99 फीसदी कर्मचारी टीकाकरण का पहला डोज ले चुके है जबकि 95 फीसदी कर्मचारी दूसरा डोज ले चुके है.













