जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां ज़िलें के आदित्यपुर स्थित सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद को गोली लग गयी हैं. उनके पीठ में गोली लगी है जिनको इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. (नीचे देखे पूरी खबर)

पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि डॉ ओपी आनंद के अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चली है जिससे उनको गोली लगी. गोली किन परिस्थिति में चली है इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पायी है. (नीचे देखे पूरी खबर)
बताया जाता है कि उनके भाई ने ही उनको गोली मारी गई. इसके बाद भाई वहां से भाग निकले. डॉ ओपी आनंद वही चिकित्सक है, जिनका विवाद तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ हुआ था, जिसके बाद उनको जेल भेजा गया था. वे जमशेदपुर पश्चिम से विधानसभा का चुनाव लड़े थे. उनके स्वास्थ्य पर चिकित्सक नजर रखे हुए है.













