
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने जमशेदपुर प्लांट में कार्यरत वैसे कर्मचारी, जो टीएमएच या टीएमएच की सुविधा का लाभ ले रहे है, उनके लिए ऑनलाइन फिट या अनफिट लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. पहले चरण में इसको पायलट प्रोजेक्ट के रुप में शुरू किया जा रहा है. जिन कर्मचारी को ओपीडी से डॉक्टर अनफिट कर देते है या फिर एडमिशन होता है और अनफिट किया जाता है तो चिकित्सक हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम से उसको अनफिट रहने की जानकारी को अपलोड कर देंगे ताकि मैनेजमेंट को जानकारी हो जायेगी और वह टीएमएच विश्वास पोर्टल या एप पर भी प्रदर्शित हो सकेगा. इसी तरह फिट होने के बाद सर्टिफिकेट को भी चिकित्सक उसी तरह पोर्टल पर अपलोड करेंगे. फिट या अनफिट सिस्टम को लीव मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये जोड़ दिया गया है. ऑफिसर और नन-ऑफिसर के लिए यह व्यवस्था लागू किया गया है. यह सिस्टम सिर्फ जमशेदपुर के अधिकारी और कर्मचारी के लिए लागू किया गया है. इसके तहत किसी को अब हाथों हाथ फिट या अनफिट सर्टिफिकेट जमा करने की जरूरत नहीं होगी. नये सिस्टम को 15 फरवरी से लागू किया गया है. इस सिस्टम को अभी लागू किया जायेगा. इसके स्मूथ संचालन के लिए यह व्यवस्था लागू की गयी है. यह 31 मार्च तक किसी भी हाल में संचालित होती रहेगी. जमशेदपुर के अलावा अन्य प्लांट के कर्मचारी पुराने जो फार्मेट है, उसके जरिये ही अपना फिट या अनफिट कर सकते है. इसकी सूचना टाटा स्टील के वीपी एचआरएम अतरई सान्याल ने जारी की है.




