
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टिनप्लेट की अधीकृत यूनियन गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग बुधवार को हुआ. यह मीटिंग यूनियन के प्रांगण में हुआ. इस मीटिंग में कई मसलों पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के दौरान मांग की गयी कि डिप्लोमा एवं आईटीआई की बहाली में सभी ट्रेड को सम्मिलित किया जाए, टिनप्लेट अस्पताल में सुविधाएं को और बढ़ाया जाए, आईटीआई एवं डिप्लोमा ट्रेनी के परिवार को मेडिकल सुविधा बहाल की जाए, कंपनी में डिप्लोमा आईटीआई की बहाली को छोड़कर नॉन टेकनिकल वाले इंप्लाइ वार्ड को भी बहाली में शामिल किया जाए जैसे कई मांग की गयी. इस दौरान यह मांग की गयी कि यूनियन हाल को पूरे आधुनिक तरीके से बनवा कर एक ऑडिटोरियम का रूप दिया जाए, कई डिपार्टमेंट में मैनपावर की कमी है एवं ज्यादा से ज्यादा बहाली करके उस जगह को भरा जाए, कंपनी में पिछले दिनों कुछ बाहरी व्यक्तियों की बहाली की गई, जो इंप्लायी वार्ड से नहीं थे, उसको तत्काल रुप से बंद किया जाए एवं जो भी बहाली हो उसमें इम्पलाई वार्ड से ही बहाल किया जाए और कैंटीन की सुविधाओं में और सुधार किया जाए, जैसी मांगें भी की गयी. इस दौरान चर्चा की गयी कि यूनियन की वर्तमान कमेटी का कार्यकाल इस साल के फरवरी माह में समाप्त हो रहा है और चुनाव को समय पर करवाने के लिए पूरी कमिटी ने अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया है. अब अध्यक्ष चुनाव कराने पर फैसला करेंगे. इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, गौतम डे, मुन्ना खान, रमेश राव, पीएन सिंह, एनके ओझा, दलजीत सिंह, संजय कुमार, वाईवी डोरा, वकील खान, राजकुमार सिंह, हरजीत सिंह, साईं बाबू राजू, इंद्रजीत सिंह, बी सतीश राव, केएन खान, पी रविशंकर, संजय कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, संजीव प्रसाद, जय शंकर सिंह, जगजीत सिंह, बद्रीनाथ प्रसाद, काशीनाथ राय, रणजीत सिंह, राकेश कुमार दिलबागी, मोहिबुल रहमान, इरावती लकरा, अमृत कुमार झा, हरिशंकर कुमार, बलदेव सिंह उपस्थित थे.








