
जमशेदपुर : टाटा समूह की भारतीय परिधानों की कंपनी ”तनएरा” के नये शोरुम का जमशेदपुर के बिष्टुपुर मेन रोड में खोला गया. इसका उदघाटन टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने किया. उनके साथ टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. इस दौरान उनका कंपनी के लोकल पदाधिकारियों ने स्वागत किया. तनएरा टाटा समूह का कपड़ों का ब्रांड है, जिसमें महिलाओं के भारतीय परिधानों के विभिन्न रेंज उपलब्ध है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस मौके पर बिष्टुपुर के एरिया में सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे जबकि यातायात में भी कुछ देर के लिए बदलाव किया गया था. टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने पहले ही कहा है कि टाटा समूह की लगभग सारे ब्रांड और उत्पादों को यहां रखने की कोशिश की जा रही है. संस्थापक दिवस के मौके पर उन्होंने नये प्रोडक्ट तनएरा का उदघाटन किया, जिसमें साड़ी, सूट और ब्राडल कलेक्शन मौजूद थे. चेयरमैन ने पहले फीता काटा, फिर यहां संस्थापक के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. इसके बाद वहां द्वीप प्रज्वलित कर इसका विधिवत शो रुम का उदघाटन किया.




