
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सोनारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में छापेमारी कर एक युवक को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवक के पास से तलाशी के दौरान लगभग 10 से 12 किलो गांजा बरामद किया है. युवक ने पूछताछ के दौरान उसने अन्य साथियों के भी नाम बताए है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्वाला बस्ती में गांजा का अवैध कारोबार हो रहा है जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की. छापेमारी करते हुए पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से गांजा बरामद किया है. फिलहाल पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.






