
जमशेदपुर : टाटा समूह के जन्मस्थली जमशेदपुर में टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा नहीं आये. उनको आना था, लेकिन अपनी उम्र के कारण श्री टाटा नहीं आ पाये. लेकिन उन्होंने अपने मुंबई से ही अपने ट्विटर हैंडल के जरिये संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा को अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की. रतन टाटा ने कहा जमशेदजी नसरवानजी टाटा ने हमें अपनी प्रेरणा से अपनी नैतिकता, मूल्य और नि:स्वार्थता प्रदान की है, जिसने हजारों नागरिकों को गरिमा और आजीविका प्रदान की है. टाटा समूह के सभी कर्मचारियों को हमारे संस्थापक की जयंती पर मेरी शुभकामनाएं. इस पोस्ट के साथ रतन टाटा ने अपनी पुरानी तस्वीर को भी साझा किया है. (नीचे देखे कैसे बांबे हाउस में दी गयी श्रद्धांजलि)

दूसरी ओर, टाटा समूह के मुख्य कार्यालय बांबे हाऊस में संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. टाटा समूह की बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पूर्व वाइस चेयरमैन एस रामादोराई ने जमशेदजी नसरवानजी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और संस्थापक को याद किया.




