
जमशेदपुर : टिनप्लेट यूनियन कार्यालय में इंटक के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय का नौवीं बार टिनप्लट यूनियन के अध्यक्ष चुने जाने पर धनबाद इंटक के जिला अध्यक्ष अशोक मोदक एवं प्रदेश सचिव राजीव रंजन चौबे द्वारा अपने टीम के साथ जोरदार ढंग से उनका स्वागत किया गया. राकेश्वर पांडेय द्वारा धनबाद जिला कमिटी को मान्यता दे दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश इंटक के महासचिव महेंद्र मिश्रा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह’राजू’, टिनप्लेट यूनियन के महामंत्री मनोज सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल, रवि राज, नसीम खान, मनीष सिन्हा, दिलीप कुमार के आलावा धनबाद के मुकेश राणा, कमल शर्मा, राजा खान, माणिक बाउरी, शाहरुख साहब, आशिफ खान, माणिक कालिंदी, गोगा पांडेय, मेराज खान, महेश्वर महतो के आलावा काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे.



