जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन रोड के सामने सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक मासूम बच्चा डरी-सहमी अवस्था में मिला. बच्चे ने अपना नाम शकील बताया, लेकिन वह अपने पिता का नाम ठीक से नहीं बता पा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना मिलते ही राहुल गांधी सेना के संस्थापक अध्यक्ष अम्बेश मिश्रा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता नरेश लाल से संपर्क किया. इसके बाद संजय मिश्रा, सुनील यादव, तुषार गिरि और सोनू सिंह सरदार के सहयोग से बच्चे को सुरक्षित जुगसलाई थाना पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है. आसपास के थानों में बच्चे की तस्वीर और सूचना भेजी गई है, ताकि जल्द से जल्द उसे उसके परिवार से मिलाया जा सके.












