
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह के होली मिलन समारोह में कॉरपोरेट, यूनियन के साथ राजनीति दल के दिग्गज जुटे. शनिवार को बिष्टुपुर स्थित सतीश सिंह के आवास आयोजित होली मिलन में मंत्री बन्ना गुप्ता, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय खां, पूर्व जिला अध्यक्ष नट्टु झा, अरिजीत सिंह, पीएन सिंह, परितोष सिंह, दिवाकर सिंह, प्रभाकर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, विनोद सिंह, नारायण सिंह, शैलेंद्र सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और कर्मचारी शामिल हुए. मौके पर बन्ना गुप्ता ने सभी को होली की बधाई दी. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू वीडियो कॉलिंग से जुड़े रहे. वे अभी टीएमएच में भर्ती हैं जहां वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे है. इस दौरान लोगो के सामने महासचिव की राजनीतिक हैसियत देखी क्योकि इसमें हर आम और खास जुटे थे.






