
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास जितेंद्र कुमार का पर्स छिनतई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिराज और बिट्टू शामिल है. दोनों ओल्ड पुरुलिया रोड के रहने वाले है. घटना 24 फरवरी की है. दोनों आरोपी जितेंद्र के परिचित ही है. 27 फरवरी को दोनों ने जितेंद्र की पैंट से पर्स की चोरी कर ली थी. इसके बाद जितेंद्र ने आजादनगर थाना में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. सोमवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.





