
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले के एनएच-33 पर सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने दर्जन भर वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में चार लोगों की मौत की सूचना है जबकि कई लोग घायल हो गए है. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रुप से घायलों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इधर घटना के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया. सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पहुंची और जाम को हटाने में लग गई. बताया जा रहा है कि रांची की ओर से एक ट्रेलर काफी तेज गती से रामगढ़ की ओर जा रहा था. अचानक ट्रेलर अनियंत्रित हो गई और अपने आगे चल रहे दो मोटरसाइकिल, तीन कार और एक मिनी ट्रक के अलावा कई वाहनों को निशाना बना लिया. इस घटना में चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार फोरलेन बनाने में कई गड़बड़ी है वहीं पास ही फ्लाईओवर बनाने का काम भी धीमी गति से चल रहा है इसलिए आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है.





