
जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कई बड़े बदलाव किये है. टाटा स्टील के चीफ प्रोसेस सेफ्टी आइएल-3 स्तर के अधिकारियों को 15 मार्च से आइएल 2 स्तर पर प्रोमोशन दिया गया है. वे अपने उसी पद पर काम करेंगे. सबसे अहम बदलाव टाटा स्टील के नयी दिल्ली में टाटा स्टील के चीफ रेसीडेंट एक्जीक्यूटिव के पद पर आसीन आइएल 2 स्तर के अधिकारी सतीश सिंह 1 जून को सेवानिवृत होने वाले है. वे करीब 33 साल तक कंपनी के लिए काम करने के बाद रिटायर होने वाले है. इसके बाद टाटा स्टील के एमडी ने नयी दिल्ली में चीफ रेसीडेंट एक्जीक्यूटिव और चीफ रेगुलेटरी अफेयर्स के पद को समायोजित कर दिया गया है और एक नया पद चीफ कारपोरेट अफेयर्स बना दिया गया है. इस पद पर टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो के जीएम सह रॉ मैटेरियल के आइएल 2 स्तर के अधिकारी मनीष मिश्रा को चीफ कारपोरेट अफेयर्स बनाया गया है. वे सतीश सिंह के 1 जून 2022 को रिटायर होने के बाद इस पद को संभालेंगे. सतीश सिंह को रिपोर्ट करने वाले सारे अधिकारियों को मनीष मिश्रा को रिपोर्ट करने को कहा गया है. वे वीपी कारपोरेट सर्विसेज को रिपोर्ट करेंगे. मनीष मिश्रा की जगह रॉ मैटेरियल के चीफ एसइ ब्लॉक अनुराग दीक्षित को वेस्ट बोकारो का जेनरल मैनेजर रॉ मैटेरियल बनाया गया है. मनीष मिश्रा दो अप्रैल से जीएम वेस्ट बोकारो रॉ मैटैरियल के पद को छोड़ेंगे, जिसकी जगह अनुराग दीक्षित कामकाज संभालेंगे जबकि अप्रैल से लेकर जून तक सतीश सिंह के साथ मिलकर चीफ कारपोरेट अफेयर्स के तौर पर मनीष मिश्रा कामकाज संभालेंगे. इसी तरह टटा स्टील के एमडी ने चीफ फाइनांस व एकाउंट इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट सुमित शुभदर्शन को जमशेदपुर से कामकाज करने को कहा है. दो अप्रैल से यह बदलाव किया गया है. टाटा स्टील के कलिंगानगर में चीफ सेफ्टी आरएस मिश्रावास को आइएल 3 से आइएल 2 स्तर पर प्रोमोशन दिया गया है. वे अपने पद पर बने रहेंगे.
टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कमेटी का हुआ रिऑर्गनाइजेशन
टाटा स्टील के रिसर्च एंड इंजीनियरिंग के लिए टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कमेटी का रिऑर्गनाइजेशन किया गया है. इसको लेकर सोमवार को सर्कुलर जारी किया गया है. कमेटी का चेयरमैन वीवी टीक्यूएम एंड इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट अवनिश गुप्ता को बताया गया है जबकि वीपी टेक्नोलॉजी एंड न्यू मेटेरियल बिजनेस डाॅ देबाशिष भट्टाचार्जी को अतिरिक्त चेयरमैन बनाया गया है.






