
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिग्रहित कंपनी तार कंपनी आवासीय परिसर में शरत मिश्रा एबं मनमीत सिंह की अद्यक्षता में इ-सीरीज कर्मचारियों की एक बैठक हुई. इसमें कई विचार किया गया और फैसला लिया गया. इन लोगो ने कहा कि इ-सीरीज के ग्रेड करने को लेकर केयरटेकर यूनियन भ्रामक प्रचार कर रहे है. मैनेजमेंट से पता चला है की 11 महीना बीत जाने के बाद भी यूनियन द्वारा इ-सीरीज के ग्रेड के लिए कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया है. केयरटेकर यूनियन द्वारा ग्रेड को लेकर मैनेजमेंट को बदनाम किया जा रहा है जो सरासर गलत है. मैनेजमेंट कभी नही बोला कि ग्रेड इंस्टालमेंट में किया जाएगा. मैनेजमेंट केवल यह बोल रहा है कि यूनियन इलेक्शन पूर्ण रूप से यूनियन पर निर्भर करता है पर यूनियन का संविधान का पालन करते हुए और एक एथिकल कंपनी के यूनियन होने के नाते समय पर यूनियन का चुनाव कराया जाए. इ-सीरीज के ग्रेड से यूनियन इलेक्शन का कोई भी संबंध नही है. इन लोगो ने कहा कि उप श्रमायुक्त साहब ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि ” ट्रेड यूनियन एक्ट 1926″ के तहत ट्रेड यूनियन का तय समय सीमा तीन साल (08/10/2018 से 07/10/2021) समाप्त हो जाने के उपरांत 08/10/2021से तार कंपनी यूनियन यानी वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन केवल केअर टेकर यूनियन के रूप में काम कर सकते है. इस केअर टेकर यूनियन कंपनी के साथ कोई भी समझौता नहीं कर सकते है. अगर कोई समझौता करता है तो उसे कानूनन अमान्य माना जायेगा. केअर टेकर यूनियन आगामी यूनियन चुनाव में अपनी हार निश्चित देखकर अब तक चुनाव से भागता आया पर अभी और नही भाग सकता इसलिए तरह तरह का हतकंडे अपना रहा है, कभी बोल रहा है कि डंके की चोट पर ग्रेड कराएंगे और अभी कर्मचारियों से झूठ बोल रहा है कि मैनजेमेंट इंस्टालमेंट में ग्रेड के बारे में बोल रहा है. इस केअर टेकर यूनियन को हमलोग चैलेंज करते है कि इनलोगों ने अगर इ-सीरीज के ग्रेड के लिए मैनेजमेंट से कोई हाई लेबेल पर बात किया हो और मैनेजमेंट इंस्टालमेंट की बात किया हो, तो उसे कमेटी मीटिंग बुलाकर कर्मचारियों को बताए. सच्चाई यह है कि आजतक इ-सीरीज के ग्रेड को लेकर एमडी स्तर पर कोई बात नहीं हुई है. इन लोगो ने कहा कि मैनेजमेंट की आड़ लेकर एवं एथिकल मैनेजमेंट को इ-सीरीज ग्रेड को लेकर चुनाव जीतने के लिए व्यवहार करना एवं यूनियन के चुनाव को अन्यायपूर्वक असंविधानिक तरीका से टालना हमलोग सभी कर्मचारीगण चाहते है कि इस केअर टेकर यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट एबं महामंत्री पर मैनेजमेंट द्वारा अनुशासनात्मक कारवाई किया जाए.





