
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदडा निवासी 22 वर्षीय सविता दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति मिलन दास को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में परिजनों के बयान पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था. घटना 11 बीते शुक्रवार की है. बता दें कि सविता दास ने मिलन दास के साथ साल 2017 में प्रेम विवाह किया था. ससुराल पक्ष के लोग अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. मामले को लेकर न्यायलय में भी मामला दर्ज किया गया था. सविता के हाथ में ब्लेड से काटने का निशान भी पाया गया था और पूरे बदन में चोट के निशान थे. पुलिस ने जांच में घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था. इधर पुलिस ने सोमवार को संपत्ती विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट के मामले में अमरजीत कुमार सिंह को जेल भेजा है. संपत्ती विवाद के बीच अमरजीत ने अपने बड़े भाई अमरदीप के हाथ की उंगली काट दी थी. (नीचे भी पढ़ें)
मानगो में मोबाइल छिनतई करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
जमशेदपुर की मानगो पुलिस ने मोबाइल छिनतई करने के मामले में कपाली हाशमी मोहल्ला निवासी मो इरशाद अंसारी उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में मानगो थाना में पीड़ित राहुल कुमार महतो के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था. घटना 1 दिसंबर 2020 की है. इस मामले में एक और आरोपी बिष्टुपुर में मोबाइल छिनतई करने के मामले में जेल में बंद है. इरशाद भी बिष्टुपुर मामले में जेल में बंद था. वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. इरशाद अपने साथी के साथ मिलकर छिनतई की घटना को अंजाम दिया करता था और उसे बेच दिया करता था. पुलिस में मोबाइल को पूर्व में ही बरामद कर लिया था.






