
जमशेदपुर : टाटा स्टील की तार कंपनी यूनियन का मामला सुलझता नही दिख रहा है. तार कंपनी आवासीय परिसर में इ-सीरीज कर्मचारियों का बैठक हुई, जिसमें मुख्यतः इ-सीरीज के ग्रेड पर चर्चा किया गया. बैठक की अध्यक्षता इ सीरीज के कमेटी मेम्बेर्स सरत बेहरा, मनमीत सिंह एवं अर्जुन दास ने किया. इन लोगों ने कहा कि वर्तमान कार्यवाहक यूनियन का संविधान अनुसार तीन साल का कार्यकाल 07 अक्टूबर 2021 को समाप्त हो गया है एवं 07 अप्रैल 2022 को तीन साल छह महीनों होने को है. वर्तमान कार्यवाहक यूनियन समय पर चुनाव नही करवाई है और ना अभी तक ग्रेड कर पाई है. उप श्रमायुक्त ने बहुत पहले कह दिया था कि ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत तीन साल का तय समयसीमा समाप्त होने के बाद कार्यवाहक यूनियन मैनेजमेंट के साथ किसी भी तरह के समझौता नही कर सकते है. अगर करता है तो कानूनन अवैध माना जाता है. इन लोगों ने बताया कि उन लोग को विश्वस्त सूत्र से पता चला है कि एक दो दिनों में कार्यवाहक यूनियन द्वारा इ-सीरीज के ग्रेड साइन किया जा रहा है. जैसा कि इन लोगों द्वारा अखबार के माध्यम से बोला गया था कि इ सीरीज के कर्मचारियों का 18,000 रोय प्रतिमाह की बढ़ोतरी किया जाएगा. अगर इन कार्यवाहक यूनियन द्वारा इ-सीरीज का छह साल का ग्रेड 12,000 रुपये से कम करता है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा, जो भत्ता, छुट्टी, मेडिकल लिव के एनकेशमेंट पुराने एन एवं आर ग्रेड के कर्मचारियों को मिल रहा है, वो मिलना चाहिए एवं इ सीरीज के कर्मचारियों के वेतन को देखते हुए कुछ नए भत्ते को जोड़ना चाहिए ताकि छह साल के ग्रेड लिए एक सम्मान जनक 12,000 रुपये का बढ़ोतरी हो सके. अगर ये कार्यवाहक यूनियन इ-सीरीज के कर्मचारियों का ग्रेड में बढ़ोतरी इससे कम करता है तो यह इ-सीरीज के कर्मचारियों से साथ अन्याय एवं धोखा होगा एवं आने वाली यूनियन चुनाव में इ-सीरीज के कर्मचारी इसकी माकूल जवाब देंगे. बैठक में मनमीत सिंह, शरत बेहेरा, अर्जुन दास, सरत मिश्रा, रंजीत साह, सुरेंद्र प्रसाद, गौरव बोस, सतविंदर, देवाशीष घोष, राहुल, दिनेश सिंह, देबसिष प्रसाद, रंजन मिश्रा, दिलीप महतो, मनोज सरदार, अखिल महतो, हस्सान अली, पलविंदर सिंह,अविनाश झा, हीरालाल करवा, निधुराम महतो, अरुण कुमार, सुखलाल बंदिया, मंजीत सिंह शामिल थे.





