
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नेहरू कॉलोनी निवासी रोमा देवी ने घर के बाहर एक व्यक्ति को पेशाब करने से मना किया तो व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की. बीच बचाव करने आए पड़ोसी रोहित भुईयां पर तलवार से हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. इधर घायल रोमा और रोहित इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां से रोहित को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. रोहित के सिर पर तलवार से मामला किया गया है. रोमा देवी ने बताया कि दोपहर में देव कुमार महतो नामक व्यक्ति उसके घर के सामने पेशाब कर रहा था. उसने पेशाब करने से मना किया तो पेशाब कर रहा देव कुमार भड़क गया और गाली गलौज कर धमकाने लगा कि वह उसके घर में घुसकर पेशाब करेगा. थोड़ी देर बाद दो चार लड़कों को लेकर आया और उसके साथ गली गलौज कर बाद चला गया. रात को 8 बजे देव कुमार महतो अपने साथ 10 -12 युवकों को लेकर तलवार, बेस बैट, पत्थर आदि लेकर आया और उसके घर में घुसकर मारपीट करने लगा. शोरगुल सुनकर पड़ोसी रोहित भुइयां महिला को बचाने पहुंचा तो युवकों ने उसे भी घेर लिया और उसपर बेस बैट और तलवार से हमला कर दिया.





