
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल बारा (सीआरएम बारा) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गा. इसमें सीआरएम बारा के चीफ संतोष सिन्हा और विभागीय कमेटी मेंबर सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव अजय चौधरी ने इसकी शुरुआत की. इस मौके पर कुल 92 लोगों ने रक्तदान किया. पिछले साल 62 लोगों ने रक्तदान किया था. 30 लोगों ने ज्यादा रक्तदान किया है. रक्तदान शिविर के दौरान जेडीसी चेयरमैन बालाजी भगत, कमेटी मेंबर तालिब, विभागीय हेड संतोष वैद्य, अमित कुमार, जेडीसी सचिव प्रियंकर पंडित समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे. लोगों में यहां काफी उत्साह देखने को मिला.




