
जमशेदपुर.: टाटा इलेक्ट्रोनिक्स की एक टीम टाटा वर्कर्स यूनियन के दौरे पर पहुँची. इस टीम में आईआर – प्रतिनिधि- ईम्पलाई रिलेशन कामावशी वी. अटेन्डेन्ट – मैनेजमेन्ट एण्डु जावीयर, एचआर डिजिगनेशन- अक्क्षया समीदुराई, लिगल कम्पलाएन्स- हर्ष दुबे शामिल थे. साथ में टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर अभिजित सिंह भी यूनियन कार्यालय पहुँचे. सर्वप्रथम टाटा इलेक्ट्रोनिक्स के प्रतिनिधियों ने यूनियन परिसर में स्थित स्व बीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद यूनियन कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक हुई. इस बैठक का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने की. सर्वप्रथम सतीश कुमार सिंह ने अपना परिचय देते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारियों से परिचय कराया एवं टाटा इलेक्ट्रोनिक्स के प्रतिनिधियों से उनके बारे में कुशल क्षेम पूछा. इसके उपरांत महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम से आग्रह किया कि वे टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी टाटा इलेक्ट्रोनिक्स के प्रतिनिधियों को दे. इसके पश्चात् श्री आलम ने टाटा इलेक्ट्रोनिक्स के प्रतिनिधियों को टाटा स्टील एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसके बाद सतीश कुमार सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह से आग्रह किया कि वे टाटा वर्कर्स यूनियन के बारे में एवं टाटा स्टील में शॉप फ्लोर पर कर्मचारी किस तरह से कार्य कर कम्पनी को निरंतर प्रगति की ओर ले जाते रहे है इसकी विस्तृत जानकारी दे. इस पर टाटा वर्कर्स यूनियन के सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने बहुत ही सुन्दर तरीके से टाटा इलेक्ट्रोनिक्स के प्रतिनिधियों को कम्पनी की प्रगति के बारे में जानकारी दी. उनके बाद महामंत्री सतीश कुमार सिंह के आग्रह पर टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शत्रुधन कुमार राय, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी एवं कोषाध्यक्ष हरि शंकर सिंह में भी टाटा इलेक्ट्रोनिक्स के प्रतिनिधियों को यूनियन एवं टाटा स्टील के कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी. इसके बाद महामंत्री श्री सिंह ने टाटा इलेक्ट्रोनिक्स के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे भी हम सब को टाटा इलेक्ट्रोनिक्स के कार्यकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दे. इसके बाद टाटा इलेक्ट्रोनिक्स की असिस्टेंट-वाईस प्रेसिडेन्ट – कामाक्क्षी वी ने टाटा ने इलेक्ट्रोनिक्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही श्रीमति कामायक्षी वी ने कहा कि हमें टाटा वर्कर्स यूनियन के गौरवशाली इतिहास एवं इसके कार्यकलापों से काफी कुछ सिखने मिला तथा हमसब भी यही प्रयास करेंगे कि यहाँ कि गुणवता को अपने यहाँ भी अपनाने की प्रयास करेंगे. इसके बाद उन्हें मॉइकल जॉन सेन्टर के डायरेक्टर जयदेव उपाध्याय ने यूनियन कार्यालय एवं स्वर्गीय वीजी गोपाल हेरिटेज में घुमाया तथा यूनियन के क्रियाकलापों एवं इतिहासों के बारे में जानकारी दी.





