जमशेदपुर : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्षा व धूप से बचाव के लिए परिसर के मार्ग में ऊपर टिन शेड के निर्माण होने पर वरीय अधिवक्ता संजीत कुमार गुप्ता ने प्रसन्नता व आभार व्यक्त किया है. विदित हो कि उक्त टिन शेड का निर्माण कराने के लिए अधिवक्ता संजीत कुमार गुप्ता ने जिला जज को निवेदन पत्र दिया था. वे प्रयासरत थे. इसके पूर्व भी परिसर के वाहन स्टैंड में फर्श और पेवर्स ब्लॉक बिछाने, लिफ्ट परिचालन व अन्य अधिवक्ता-वादकारियों के हित, सुविधा के लिए पत्राचार व प्रयास अधिवक्ता संजीत कुमार गुप्ता करते रहे हैं.







