
जमशेदपुर : टाटा स्टील खनिज संपदा को दुरुस्त करने और इसको लेकर तकनीकी तौर पर और मजबूत बनने के लिए थाइज नामक कंपनी के साथ एक सहयोगात्मक समझौता किया है. वैश्विक खनिज उद्योग की दिशा में टाटा स्टील को बेहतर काम करने और समेकित व्यापारिक समाधानों को उपलब्ध करायेगी. थाइज कंपनी विश्व की बड़ी माइनिंग सर्विसेज देने वाली कंपनी है, जो ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन की कंपनी है. ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, अफ्रीका और एसिया के देशों की कई कंपनियों में तकनीकी मदद करने वाली यह कंपनी कोयला, आयरन ओर, कॉपर, निकेल, गोल्ड और डायमंड के साथ लिगनाइट जैसे खनिज में एक्सपर्ट कंपनी मानी जाती है. टाटा स्टील थाइज ग्लोबल ऑपरेशन के माध्यम से थाइज इंडिया इंजीनियरिंग हब के सहयोग से जियोटेक्निकल व माइन इंजीनियरिंग के साथ साछ टेक्नॉलॉजी सर्विस डिलीवरी, बिजनेस ऑटोमेशन और लर्निंग व डेवलपमेंट सर्विसेज पर काम करेगी. टाटा स्टील के वीपी रॉ मैटेरियल और थाइज कंपनी के सीइओ सह एक्जीक्यूटिव चेयरमैन माइकल राइट ने संयुक्त रुप से इस समझौता पर हस्ताक्षर किया. टाटा स्टील के वीपी रॉ मैटेरियल डीबी सुंदररमम ने कहा कि शताब्दी से भी अधिक समय से टाटा स्टील खनिज संपदा के क्षेत्र में काम कर रही है, लेकिन इसके तकनीकी पहलुओं को और मजबूत बनाने के लिए कंपनी अपनी ओर से प्रयास कर रही है, लेकिन हाल के दिनों में आये बदलावों के कारण इसको तकनीकी तौर पर मजबूत बनाने की जरूरत है क्योंकि टाटा स्टील इंडस्ट्रियल कंस्लटिंग के माध्यम से माइंस के क्षेत्र में भी तकनीकी सेवाएं देना चाहता है. इस तरह के समझौता से भारत में माइंस के विकास और स्थायी विकास के साथ इसमें साइंटिफिक तरीके से माइनिंग करने में तेजी आयेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सारे मानकों के मुताबिक खनन के कार्य हो सकते है. टाटा स्टील एक ऐसी कंपनी है, जो स्टील का उत्पादन करने के साथ ही मार्केट तक तैयार प्रोडक्ट भी पहुंचाती है और माइनिंग के क्षेत्र में भी उन्नत तरीके से काम करती है. टाटा स्टील और थाइज एक साथ मिलतक पूरे देश में दुर्गामी सोच के साथ तकनीकी सेवाएं प्रदान करेगी. थाइज कंपनी के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन सह सीइओ माइकल राइट ने कहा कि टाटा स्टील के साथ समझौता कर वे लोग गौरांवित महसूस कर रहे है. इससे बेहतर काम हो सकेगा और हम लोग स्थायी विकास और खनिज संपदा को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे, जिससे माइंस का क्षेत्र और समृद्धशाली हो सके.













