
जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआइएसएल), जिसको पहले जुस्को के रुप में जाना जाता था, ने कंपनी के सारे ग्राहकों को काफी सतर्क कर दिया है. टाटा स्टील यूआइएसएल के ग्राहकों को लगातार साइबर ठगों द्वारा एक फर्जी संदेश भेजकर यह कहा जा रहा है कि उनके बिल का भुगतान नहीं हुआ है, जिस कारण वे लोग उनका बिजली का कनेक्शन काट देंगे. टाटा स्टील यूआइएसएल की प्रवक्ता सुकन्या दास ने कहा है कि टाटा स्टील यूआइएसएल या जुस्को ऐसा कोई संदेश किसी निजी फोन पर नहीं भेजता है, जिसमें यह कहा जाये कि बिजली या पानी का कनेक्शन को काटा जा रहा है. निजी मोबाइल से कभी भी कंपनी मैसेज नहीं भेजती है. ऐसा कोई मैसेज कंपनी का नहीं है, इस कारण लोगों को इससे सतर्क रहना होगा ताकि वे लोग किसी साइबर ठग के शिकार नहीं हो जाये. अगर ऐसा कोई मैसेज आता है तो लोगों को कहा गया है कि टाटा स्टी यूआइएसएल के कस्टमर केयर नंबर 6646000 पर फोन कर जानकारी ले सकते है. टाटा स्टील यूआइएसएल की प्रवक्ता सुकन्या दास ने बताया कि कंपनी सेंडर आइडी के जरिये कंज्यूमर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बिजनेस पार्टनर नंबर के साथ भेजती है. किसी तरह का कोई लिंक खोलने या किसी तरह का मोबाइल एप या ट्रांस्फर मनी का किसी तरह का कोई एप डाउनलोड करने के लिए नहीं बोलती है. टाटा स्टील यूआइएसएल ने लोगों से अपील की है कि ऐसे कोई मैसेज आये तो उस पर कोई कदम नहीं उठाये, जिसे कस्टमर केयर में फोन करके जानकारी लें. इसके अलावा जिम्मेदार नागरिक एप का इस्तेमाल करें ताकि इस तरह की ठगी के शिकार होने से बच सके. आपको बता दें कि टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के कई ग्राहकों को मैसेज भेजकर कि उनका पानी बिजली का कनेक्शन कट जायेगा, तत्काल बिल का भुगतान करें या डाउनलोड कराये है और उससे साइबर ठग पैसे निकाल लिये है. ऐसी घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.












