
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में बेहतर वेज रिवीजन समझौता करने के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह ने भव्य स्वागत किया गया. इस बीच टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में कंपनी के वरीय वीपी एबी लाल का स्वागत किया गया. उनके साथ प्लांट हेड विशाल बादशाह, ईआर हेड दीपक कुमार, जीएम टेक्निकल सर्विसेज शरद सिंह, एडमिनिस्ट्रेशन हेड वीएन सिंह एवं हेड टाउन एडमिनिस्ट्रेशन रजत सिंह उपस्थित हुए. सभी को फूलों की गुलदस्ता शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया. स्वागत संबोधन में आरके सिंह ने कहा कि एबी लाल को जमशेदपुर प्लांट से बहुत ज्यादा लगाव रहा है और इनकी आने से मजदूरों में भी एक विश्वास कायम होता है. पूरे यूनियन तहे दिल से इनका स्वागत करती है. अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ यूनियन काम करती है और किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होती है. सभी का साथ मिल रहा है. वेतन समझौता बहुत ही बढ़िया हुआ है. प्लांट हेड विशाल बादशाह ने कहा कि सभी बिंदुओं को वेतन समझौता में ध्यान दिया गया और जो भी वर्तमान परिस्थिति में संभव था सकारात्मक रूप से किया गया. एबी लाल ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में जमशेदपुर प्लांट को अपना स्थिति और मजबूत करने की जरूरत है और बेहतर समय पर वेतन समझौता कराने का सब सफल हुए हैं. जो वेतन समझौता हुआ है, ये आपका अधिकार है. इसके साथ साथ में सभी का दायित्व काफी बढ़ चुका है. सेफ्टी, क्वालिटी, प्रोडक्टिविटी तीनों क्षेत्र में जमशेदपुर को अव्वल बनना है ताकि अगली बार अपनी हिस्सेदारी और बढ़ा सकें. अंत में धन्यवाद ज्ञापन एचएन सैनी ने किया. संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. (नीचे देखे पूरी खबर)

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों का सम्मान
टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के बीआई डब्लू विभाग में बेहतर वेतन समझौता करने के लिए अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह साथ ही साथ सभी ऑफिस बियरर कमिटी मेंबर का स्वागत सभी मजदूरों ने किया. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह वेतन समझौता मजदूरों के वर्तमान और भविष्य को सोचकर किया गया समझौता है और आगे भी जब मौका मिलेगा. हम लोग मजदूरों के हक के लिए ऐसे ऐतिहासिक समझौते करते रहेंगे. महामंत्री आरके सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम सभी यूनियन के लोग और आप मजदूरों द्वारा दिए गए सुझाव को हम लोग बेहतर तरीके से पेश कर पाए और एक अच्छा परिणाम निकाल सके. यह समझौता सभी मजदूर, चाहे हो स्थाई हो या अस्थाई के लिए बेहतर ढंग से अपने जीवन यापन को चला सके ऐसा किया गया है. इस समझौते में स्वास्थ्य या आर्थिक सभी पहलुओं को जोड़कर रखा गया है. सभी मजदूरों ने अध्यक्ष और महामंत्री से आभार प्रकट किया कि यह समझौता एक ऐतिहासिक समझौता है और आशा करते हैं कि आगे भी सब कुछ अच्छा ही होगा. इस समारोह में मुख्य रूप से बीआइडब्ल्यू के यूनियन के ऑफिस बियरर हरदीप सिंह सैनी, सिंटू कुमार, प्रवीण कुमार, रवि जयसवाल और कमिटी मेम्बर विनय झा,चलपत, अभय कुमार द्वारा किया गया.




