
जमशेदपुर : झारखंड हाईकोर्ट में मंदी को लेकर यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज द्वारा दायर जनहित याचिका को राष्ट्रीय नेतृत्व ने जोरदार समर्थन दिया है. इसको लेकर इंटक और यूथ इंटक के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूरा साथ देने की घोषणा की है और इस लड़ाई में नितेश राज को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया है. मंगलवार को यूथ इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से एक दिन पूर्व यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज एवं झारखंड यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ पांडेय उर्फ शैलेश पांडेय के साथ यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने बातचीत की. इस दौरान इस जनहित याचिका की जानकारी भी नितेश राज ने दी, जहां संजय गाबा ने जनहित याचिका के साथ ही सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे पर भाजपा की सरकार को घेरने के लिए जोरदार लामबंदी करने का भी निर्देश दिया. संजय गाबा ने इस मुलाकात के दौरान संगठन के विस्तार, झारखंड में यूथ इंटक को मजबूती प्रदान करने संबंधित अन्य विषयो पर लंबी चर्चा की. आपको बता दें कि यूथ इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुधवार 29 जनवरी को इंटक मुख्यालय में होना तय हुआ है, जहां भाग लेने के लिए सारे नेताद्वय नयी दिल्ली में है.







