
जमशेदपुर : न्यू बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम में हर साल कि भांति इस बार भी बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बुधवार से चार दिवसीय श्रीश्री चैतन्य महाप्रभु सोलह प्रहरी अखंड हरिनाम संकीर्तन विश्व कल्याण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर अतिथि के रूप में जिला परिषद के उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, शंभु मुखी डुंगरी, रमेश नाग, सुरेश शर्मा, घनश्याम महानंद, जय सागर बागदल मुखी, वरिष्ठ मुखिया घासीराम बरिहा, टिकेश्वर मेहर ने पश्चिम ओडिशा राउरकेला से आये पुरोहित पंडित अजित कुमार दास के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना कर कीर्तन का शुभारंभ किया.

विशेष रूप से पश्चिम ओडिशा से आयी पश्चिम ओडिशा कला परिषद संकीर्तन मंडली (चिचिड बलांगीर) के द्वारा भजन कीर्तन एवं रासलीला तथा पश्चिम ओडिशा महिला संकीर्तन मंडली (बरपाली) के द्वारा मनमोहक सम्बलपुरी भजन कीर्तन व नृत्य की प्रस्तुति की गयी. आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से गांधी आश्रम के संरक्षक शंभु मुखी डुंगरी सलाहकार, जय सागर बागदल मुखी, घनश्याम महानंद, मुखिया घासीराम बरिहा, टिकेश्वर मेहर, काली चरण मंडल, चंदन कुम्भकार, संतोष सेठ, मित्रु प्रधान, गोविंदो दांड, सानदो बघार, रमेश भोई, सुरेश प्रधान, गबरियल सुंडी, विजय कुजूर, प्रकाश महतो, नीलमणि सेठ, सहदेव अदावर, बंशी पंडा, राजेश मेहर, बिरेंद्र बरिहा, चित्रसेन नाग एवं आश्रम के महिला, पुरुष व नौजवानो का सरहनीय योगदान रहा.







