
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कंपनी के भीतर और अस्पताल के कैंटीन के कर्मचारियों का भी वेतन समझौता पर शनिवार को हस्ताक्षर किया गया. इसमें कुल मिलाकर 2450 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी. इसके तहत बेसिक में 2000 रुपये, हाउस रेंट एलाउंस (एचआरए) में 150 रुपये, वाशिंग एलाउंस में 150 रुपये, एलटीए में 150 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी. इस बढ़ोत्तरी को इसी माह से लागू कर दिया गया है. समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से केशव मणि, यूनियन की ओर से बीके शर्मा, हरदीप सिंह सैनी और कैंटीन की ओर से जाने आलम, फ़ायजुद्दीन खान, मोहम्मद तौसीम ने हस्ताक्षर किये. आपको बता दें कि टाटा मोटर्स के वेतन समझौता के साथ ही कैंटीन के कर्मचारियों का वेतन समझौता के साथ साथ बोनस का भी समझौता होता है.




