जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता एवं भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा टाटा फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय के भवन प्रभारी कुलवंत सिंह बंटी ने किया. इस अवसर पर श्री बंटी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित, स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं. उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा बर्मामाइंस मंडल के महामंत्री सौरव श्रीवास्तव, भाजपा बर्मामाइंस के पूर्व उपाध्यक्ष मिंटू मिश्रा, संतोष ठाकुर, बूथ अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, सौरभ सिंह, सुदामा कुमार, अंकित श्रीवास्तव, शुभ्रत दास, विकास सिंह, दीपक कुमार, देवेंद्र सिंह, मोहन कुमार, अनिल कुमार, बुलंदी मास्टर, राहुल कुमार, अमन सिंह सहित अनेक युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.







