
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों, सुपरवाइजर, अधिकारियों और सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों-अधिकारियों के पुत्र-पुत्री के अलावा पति पत्नी के लिए मिलेनियम स्कॉलरशिप की सूची जारी कर दी गयी है. मिलेनियम स्कॉलरशिप 2021-22 के लिए कुल तीन श्रेणी के अलग अलग संकाय के लिए 348 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिलेगी. सत्र 2021-22 में नीट के जरिये एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, बिजनेस मैनेजमेंट, कानून की डिग्री के लिए पूर्णकालिक कोर्स के लिए नामांकित बच्चे 50 हजार रुपये वार्षिक स्कॉलरशिप पायेंगे. इसके लिए कमेटी ने देशभर के 48 संस्थानों के नाम जारी किये थे. इनमें नामांकन लेने वाले बच्चों को ही छात्रवृति दी जायेगी. सूची में दिये गये 10 संस्थानों में प्रोफेशनल कोर्स के लिए एडमिशन लेने वाले बच्चों को 24 हजार रुपए वार्षिक छात्रवृति मिलेगी. विदेश से भी यूजी-पीजी की पढ़ाई कर रहे बच्चों को भी स्कॉलरशिप दी जायेगी. लिस्ट में लड़कियों और एससी एसटी का नाम भी अलग से जारी किया गया है.






