आदित्यपुर : आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र के एक तालाब में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग तालाब के समीप जुट गये. इसके बाद शव की पहचान भी स्थानीय लोगो ने कर ली. इच्छापुर लाइन टोला निवासी शव रंजन गोप का बताया जाता है. शव को देख कर आशंका जतायी जा रही है कि मृतक नशे की हालत में तालाब गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी या फिर नशे की हालत में किसी ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की नीयत से मार कर तालाब में फेंक दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लोगों का कहना है कि लगातार आदित्यपुर क्षेत्र में हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस दौरान आज आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र के सहारा सिटी और आदित्य सिंडिकेट के पीछे तालाब में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान भी स्थानीय बस्ती वालो ने कर ली. शव की बरामदगी के बाद स्थानीय वार्ड पर्षद भी घटनास्थल पहुंचे. स्थानीय पुलिस का कहना है की गस्ती के दौरान थाना से सूचना मिली की इच्छापुर तालाब के समीप एक अज्ञात शव बरामद हुआ है, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और जांच जुट गई पुलिस है.






