जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन से कद्दावर इंटक नेता राजेंद्र सिंह के पुत्र और विधायक अनूप सिंह को सीधे तौर पर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की मंगलवार को घोषणा कर दी गयी, जिसमें दिपतेंदू चक्रवर्ती को अध्यक्ष, प्रकाश महतो को कार्यकारी अध्यक्ष, सुमित दास को महासचिव, सुमित पाल उपाध्यक्ष, संयुक्त महामंत्री श्रीनिवास, सहायक सचिव प्रमोद राय, आइ राम मूर्ति राजू और उज्जवल दास जबकि कोषाध्यक्ष शशि शेखर शुक्ला बनाये गये है. टाटा कमिंस यूनियन की कार्यकारिणी समिति सदस्य माया शर्मा, कामेश्वर कुमार पांडेय, रंजन कुमार पांडेय, एहसान अहमद सिराजी, अनिल सिंह, रामाकांत करुआ, मनोज कुमार, अनंता कुमार मुखर्जी, अजीत कुमार सिंह, राजन प्रकाश शामिल है. चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र प्रताप सिंह ने इसकी अधिकारिक सूची जारी कर दी है.
पहली बार अंदर से बनेंगे अध्यक्ष
पहली बार यूनियन में को-ऑप्शन नहीं होगा यानी बाहरी व्यक्ति यूनियन अध्यक्ष नहीं होगा. ऐसे में इस बार इस बार कंपनी के कर्मचारी ही अध्यक्ष बनेंगे. कंपनी प्रबंधन ने पहले ही साफ कर दिया है कि बाहरी अध्यक्ष को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे में चुन कर आये नए कमेटी मेंबरों को अपने ही बीच के किसी नेता को अध्यक्ष चुनना होगा. एहसान अहमद सिराजी इस बार अध्यक्ष के मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं, क्योंकि वे कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं. अब तक यूनियन में बाहरी अध्यक्ष के रखने की परंपरा थी.





