
जमशेदपुर : मानगो के दाई गुटटू निवासी भरत ठाकुर पर उसके पिता सरजू ठाकुर ने आज कैंची से हमला करके जख्मी कर दिया. घटना के बाद भरत ठाकुर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भरत ठाकुर का कहना है कि उनके पिता अपने छोटे भाई की पत्नी को मानते हैं और उनकी पत्नी से नफरत करते हैं. इसी बात की जानकारी जब उसने अपने पिता को दी तब उन्होंने कैंची से उसपर हमला कर दिया. घटना के बाद भरत ठाकुर के शरीर के कई हिस्से पर कैंची का जख्म देखा गया. घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा उसके बाद भरत को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया.

















