• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 15, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-bonus-टाटा स्टील में पिछले साल का बोनस समझौता का दिन भी पार हो गया, टाटा स्टील में अब तक कोई सुगबुगाहट नहीं, टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ कर्मचारियों में गुस्सा, देर हो सकता है बोनस समझौता, देर होने का कारण यहां जानिये

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु.

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु.

जमशेदपुर : टाटा स्टील में बोनस समझौता में अभी कुछ और देर लग सकता है. दुर्गा पूजा में अभी देर है. लिहाजा, आराम से यूनियन समझौता करना चाहती है. सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ दो राउंड की अनौपचारिक वार्ता बोनस को लेकर हुई है. अभी बोनस समझौता को लेकर कोई ठोस वार्ता नहीं हो पायी है. ऐसे में यह उम्मीद की जा सकती है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह तक समझौता हो या फिर सितंबर माह के पहले सप्ताह में समझौता हो जायेगा. सितंबर के अंतिम सप्ताह से दुर्गा पूजा का महालया शुरू हो रहा है, लिहाजा, बोनस उससे पहले ही करा लेने की योजना है, लेकिन इसको लेकर अभी कोई ठोस रणनीति तैयार नहीं की गयी है. पिछले साल 18 अगस्त 2021 को ही बोनस का समझौता हुआ था. अब एक साल का समय बीत चुका है. 19 अगस्त 2022 तक किसी तरह की कोई पहल नही हो पायी है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु और उनकी पूरी टीम को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है कि आखिर इतना आहिस्ता वार्ता क्यों हो रही है. बताया जाता है कि मैनेजमेंट चाहती है कि नये फार्मूला के तहत बोनस समझौता कर लिया जाये. वहीं टाटा वर्कर्स यूनियन चाहती है कि पुराना फार्मूला के तहत ही इस साल भी बोनस हो जाये, फिर बाद में नया समझौता किया जाये ताकि इस साल ज्यादा लाभ कर्मचारियों को दिलाया जा सके. अगर पुराना फार्मूला के तहत बोनस समझौता हो गया तो कर्मचारियों को काफी ज्यादा राशि मिलेगी. बोनस को लेकर जो पुराना फार्मूला था, उसको अगर बरकरार रखा गया तो 13 हजार कर्मचारियों को करीब 400 करोड़ रुपये के आसपास यह राशि मिल सकती है. ऐसे में कर्मचारियों को इस साल अधिकतम लाखों रुपये तक बोनस जा सकता है. वैसे नियम के मुताबिक, इस साल टाटा स्टील में बोनस का समझौता नये सिरे से होगा या फार्मूला नये सिरे से तय होना है. अगर पुराना फार्मूला लागू हो गया तो कर्मचारियों को काफी ज्यादा लाभ होगा क्योंकि टाटा स्टील का मुनाफा काफी ज्यादा है. वैसे टाटा स्टील की वार्षिक आमसभा (एजीएम) 28 जून को दोपहर तीन बजे होने वाली है. एजीएम के बाद ही बोनस को लेकर वार्ता शुरू होती है और तेज भी होती है, जिसके बाद बोनस का फार्मूला तय किया जाता है. इस साल टाटा स्टील ने अपने शेयरधारकों का डिविडेंड भी काफी ज्यादा बढ़ाया है. पिछले साल जहां कर्मचारियों को 25 रुपये प्रति डिविडेंड दिया गया था, वहीं इस साल 51 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने की घोषणा की गयी है. पिछले वित्तीय वर्ष 2020-2021 को 25 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड का भुगतान किया गया था, जिस पर कुल 2,99,660.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था जबकि वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 51 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड दिया जा रहा है, जिस पर 6,23,310.71 करोड़ रुपये का भुगतान होगा. टाटा स्टील का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है. मुनाफा भी काफी अच्छा रहा है. टाटा स्टील ने 31.03 मिलियन टन का क्रुड स्टील का प्रोडक्शन किया है. भारत में 19.06 मिलियन टन जबकि पहले 18.38 मिलियन टन पिछले साल प्रोडक्शन हुआ था. वहीं, 2,43,959 करोड़ रुपये का टर्नओवर कंपनी ने रिकॉर्ड किया है. भारतीय ऑपरेशन में टाटा स्टील का टर्नओवर पिछले साल 1,29,021 करोड़ रुपये था जबकि अभी 1,35,823 करोड़ रुपये हुआ है. कंपनी का कर्ज अभी 15232 करोड़ रुपये हो गया है जबकि कंपनी का सारा देनदारी के बाद का मुनाफा बढ़कर 41749 करोड़ रुपये हो चुका है. अकेले भारत में कंपनी ने सारी देनदारियों के बाद 33641 करोड़ रुपये की आमदनी की है. टैक्स का भुगतान करने के पहले टाटा स्टील ने पूरे समूह में 56283 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. टाटा स्टील के कर्मचारियों की उत्पादकता (प्रोडक्टिविटी) भी बढ़ी है. पिछले साल कंपनी के कर्मचारियों का उत्पादकता यानी प्रोडक्टिविटी 745 टन प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष था, जो इस साल बढ़कर 857 टन प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष हो चुका है. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT
टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन की फाइल तस्वीर.

पिछले साल का बोनस समझौता एक नजर में :
टाटा स्टील के बोनस समझौता के तहत पुराने फार्मूला के जरिये राशि दी गयी थी. आर रवि प्रसाद की अध्यक्षता वाली यूनियन की ओर से किये गये बोनस समझौता के फार्मूला के आधार पर ही इस बार भी बोनस समझौता किया गया है, जिसके तहत कंपनी के मुनाफा 9752.13 करोड़ रुपये के एवज में 146.28 करोड़ रुपये, सेलेबल स्टील 12.04 टन था, प्रोफिटेबिलिटी 8098 प्रति टन सेलेबल स्टील पर 51.5 करोड़ रुपये, क्रूड स्टील की बिक्री 12.19 टन और कर्मचारी कुल है 22871, जिसकी प्रोडक्टिविटी के तहत 533 प्रति कर्मचारी प्रति टन प्रति वर्ष के लिहाज से इस पर 72.5 करोड़ रुपये मिला है. सेफ्टी पर एक भी रुपये नहीं दिया गया. तय समझौता के तहत कर्मचारियों को 270.28 करोड़ रुपये बांटे गये थे. इसके तहत कुल 22871 कर्मचारियों के बीच यह राशि बंटेगी, जिसमें जमशेदपुर प्लांट में 12558 कर्मचारी है. अगर प्रतिशत के आधार को निकाला जाये तो बोनस की राशि करीब 16 फीसदी होती है, उससे पहले के साल में 12.9 फीसदी राशि है. पिछले साल बोनस के मद में कुल 235.54 करोड़ रुपये कर्मचारियों के बीच बांटे गये थे.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

June 12, 2026
Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग

June 10, 2026
Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित

June 8, 2026
Next Post

nml-jamshedpur-एनएमएल ने नयी दिल्ली की इस कंपनी के साथ किया समझौता, एंड ऑफ लाइफ वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक कचरा के निष्पादन पर होगा काम

jamshedpur-got-new-gift-by-tata-steel-गोलमुरी क्लब के बगल में बना नया बड़ा पार्क, रेन वाटर हारवेस्टिंग की सुविधा भी, विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ किया जमशेदपुर को समर्पित, जानें क्या है यह जमशेदपुर को दिया गया नया गिफ्ट

horoscope-know-your-day-sunday-21st-august-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 अगस्त 2022

horoscope-know-your-day-sunday-21st-august-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 अगस्त 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स

Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

Jamshedpur goat theft group : चाकुलिया में बकरी चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, बकरियों के साथ एक धाराया, तीन भागने में कामयाब

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में एसी व्यवस्था ठप, उमस और गर्मी से मरीज बेहाल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स

Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

Jamshedpur goat theft group : चाकुलिया में बकरी चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, बकरियों के साथ एक धाराया, तीन भागने में कामयाब

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में एसी व्यवस्था ठप, उमस और गर्मी से मरीज बेहाल

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम में पार्किंग व्यवस्था चौपट, होमगार्ड जवानों ने झाड़ा पल्ला

jamsheedpur pm awas issue- पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिल जाएगी फ्लैट की चाबी,मंत्री सुदिव्य सोनू ने विधायक सरयू राय को फोन पर दी जानकारी,फ्लैट के टूट-फूट और मरम्मत के कार्य सरकारी खर्चे पर होंगे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News