जमशेदपुर : सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर ने वर्धमान ऑटो रिसाइक्लिंग, नई दिल्ली के साथ एंड-ऑफ-लाइफ वाहनों (ईएलवी), इलेक्ट्रॉनिक कचरा और संबंधित कचरे के पुनर्चक्रण में संयुक्त प्रायोजित और सहयोगी अनुसंधान करने के लिए एक समझौता पर हस्ताक्षर किए. उच्च शुद्ध महत्वपूर्ण धातुओं के निष्कर्षण चर्चा में डॉ संजय कुमार, डॉ जगन्नाथ पाल, डॉ आरके रथ, डॉ अभिलाष, डॉ प्रतिमा मेश्राम, डॉ नवनीत सिंह रंधावा, कृष्ण कुमार की उपस्थिति में विभिन्न धातुओं जैसे मैग्नीशियम, कोबाल्ट, लिथियम, निकेल, वैनेडियम और अन्य धातुओं के निष्कर्षण पर जोर दिया गया. समझौता पर वर्धमान ऑटो रिसाइक्लिंग की डायरेक्टर निकेता जैन और एनएमएल के अनुसंधान योजना और व्यवसायिक प्रभात के प्रमुख डॉ एसके पाल ने एनएमएल के डायरेक्टर डॉ इंद्रनील चट्टोराज, वर्धमान ऑटो रीसाइक्लिंग के एमडी नरेश जैन और अन्य की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए. वर्धमान ऑटो रिसाइक्लिंग, नई दिल्ली की टीम ने खनिज प्रसंस्करण, पायरो-मेटलर्जिकल और हाइड्रो-मेटलर्जिकल सुविधाओं की बहुत सराहना की, जो स्वच्छ और सशक्त भारत से जुड़े महत्वपूर्ण विकास के लिए उनका उपयोग करना चाहते हैं.




