• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 15, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-sunday-21st-august-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 अगस्त 2022

horoscope-know-your-day-sunday-21st-august-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 अगस्त 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज अपने गुस्से पर काबू रखें और कार्यालय में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। दिन लाभदायक साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी आराम महसूस करेंगे। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है। जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। अपनों का ख्याल रखना अच्छी बात है लेकिन उनका ख्याल रखते-रखते अपनी सेहत न बिगाड़ लें।

वृष राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका समय हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आज संभव है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। ऐसे दोस्तों के पास जाएं, जिन्हें आपकी आवश्यकता है। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे। योग ध्यान का सहारा लेना आज आपको मानसिक रुप से प्रबल बनाएगा।

ADVERTISEMENT

मिथुन राशि
इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें समाप्त कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के माध्यम से कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगा। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन उन चंद दिनों जैसा है जब घड़ी की सुइयां बहुत धीरे-धीरे हिलती हैं और आप लंबे समय तक बिस्तर में पड़े रहते हैं। लेकिन इसके बाद स्वयं को तरोताजा भी महसूस करेंगे और इसकी आपको काफी आवश्यकता भी है।

कर्क राशि
आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज्बा आपके जीवनसाथी को खुशी दे सकता है। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। जो लोग आपके लिए सबसे ज्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप खासी परेशानी महसूस करेंगे। फूल देकर अपने प्यार को व्यक्त करें। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के साथ कहा-सुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है, लेकिन यदि आप स्वयं को शांत रखें व धैर्य से काम लें तो सबका मूड बढ़िया कर सकते हैं।

सिंह राशि
आज जीत का जश्न आपके दिल को खुशियों से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी खुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। आज आपको भूमि, रियल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुलवा देगा। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। जीवनसाथी से निकटता आज आपको प्रसन्नता देगी। आज किसी ज्ञानी पुरुष से मिलकर आपको अपनी कई समस्याओं का हल मिल जाएगा।

कन्या राशि
शकी स्वभाव के चलते आपको हार का मुंह देखना पड़ सकता है। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाकात होगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे। कोई भी काम जब तक पूरा न हो तब तक किसी दूसरे काम में हाथ न डालें, अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है।

तुला राशि
खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। आप स्वयं को नए रोमांचक हालात में पाएंगे, जो आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएंगे। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुजरे, तो चुप्पी साधे रहें। मुश्किलों के दिन अब खत्म हो गए हैं। अब आपको अपने जीवन को नई दिशा देने के बारे में विचार करना चाहिए।

वृश्चिक राशि
ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे, आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह स्वयं महसूस कर सकते हैं। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। आपका जीवनसाथी किसी खुबसूरत सरप्राइज से आपका दिन बना सकता है। माता-पिता को बिना बताएं आज आप उनके पसंद की कोई डिश घर पर ला सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक माहौल बन जाएगा।

धनु राशि
कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। कोशिश करें की कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभदायक साबित होगी। स्वयं को आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार क़िस्से लेकर आ सकता है। अगर आप अपने मन की सुनें, तो यह दिन खरीदारी के लिहाज से उम्दा है।

मकर राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफी मांगें। इस राशि के जातक खाली वक्त में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं। चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे। आज छुट्टी के दिन किसी मल्टीप्लेक्स में जाकर कोई अच्छी मूवी देखने से बढ़िया और क्या हो सकता है।

कुंभ राशि
आज आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता अवश्य दिलाएंगे। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएं, लेकिन अपनी ज़ुबान पर कंट्रोल रखें ताकि उन्हें चोट न पहुंचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। जरा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा। छुट्टी के दिन भी ऑफिस का काम करने से बुरा और क्या हो सकता है। परन्तु परेशान न हों, क्योंकि काम करके आप अपने अनुभव को और बढ़ा सकते हैं।

मीन राशि
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें दरकिनार करना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आपको अपनी तरफ से सबसे बेहतर तरीके से बर्ताव करने की आवश्यकता है, क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज हो सकता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े। जीवन में सरलता तभी रहती है जब आपका व्यवहार सरल रहता है। आपको भी अपने व्यवहार में सहजता लाने की जरुरत है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026

June 15, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026

June 14, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026

June 13, 2026
Next Post

tata-steel-new-facility-टाटा स्टील के ऑफिसरों व कर्मचारियों का एक्जीक्यूटिव हेल्थ चेक अप अब कदमा आरोग्य भवन में होगा, नयी व्यवस्था की हुई शुरुआत

tata-steel-SHE-award-टाटा स्टील ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कारों के तीसरे संस्करण का हुआ आयोजन, टाटा स्टील के एमडी बोले-कंपनी सेफ्टी के साथ समझौता नहीं करेगी

Adityapur-Suicide : आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच ट्रेन से कट कर अज्ञात महिला ने की आत्महत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Adityapur-Suicide : आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच ट्रेन से कट कर अज्ञात महिला ने की आत्महत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स

Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

Jamshedpur goat theft group : चाकुलिया में बकरी चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, बकरियों के साथ एक धाराया, तीन भागने में कामयाब

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में एसी व्यवस्था ठप, उमस और गर्मी से मरीज बेहाल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स

Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

Jamshedpur goat theft group : चाकुलिया में बकरी चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, बकरियों के साथ एक धाराया, तीन भागने में कामयाब

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में एसी व्यवस्था ठप, उमस और गर्मी से मरीज बेहाल

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम में पार्किंग व्यवस्था चौपट, होमगार्ड जवानों ने झाड़ा पल्ला

jamsheedpur pm awas issue- पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिल जाएगी फ्लैट की चाबी,मंत्री सुदिव्य सोनू ने विधायक सरयू राय को फोन पर दी जानकारी,फ्लैट के टूट-फूट और मरम्मत के कार्य सरकारी खर्चे पर होंगे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News