
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी क्लब के बगल में (नीलडीह) स्थित खाली पड़ी बेकार जमीन को खाली कराकर एक बड़ा पार्क और रेन वाटर हारवेस्टिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत की गयी है. इसका उदघाटन शनिवार को विधायक सरयू राय ने किया. इस मौके पर टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर इन लोगों ने क्षेत्र का दौरा भी किया और देखा कि किस तरह का विकास हुआ है. करीब 3.2 एकड़ भूमि पर पार्क समेत अन्य रेन वाटर हारवेस्टिंग प्रोजेक्ट को लगाया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

एक तालाब बनाया गया है, जो 1.50 एकड़ जमीन में बनाया गया है. करीब 18 मिलियन लीटर पानी इस तालाब में भरा गया है जबकि करीब एक हजार पेड़ और पौधे लगाये गये है ताकि जैवविविधिता के जरिये लोगों को राहत दी जा सके. इस जमीन में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो रहा था. इसके अलावा वहां जमीन काफी बेकार पड़ा हुआ था, जिसको विकसित किया गया है. लोगों के चलने लायक एरिया विकसित किया गया है जबकि वहां लोग आराम कर सके, ऐसा इंतजाम भी किया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

गोलमुरी और आसपास के लोगों को इससे काफी ज्यादा लाभ होगा. इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि इस नयी पहल से क्षेत्र के लोगों को आराम करने की जगह विकसित हुई है, वहीं भूगर्भीय जल को बचाने में भी यह कारगर भूमिका निभायेगी. टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज ने बताया कि इसको तैयार करने के लिए काफी जद्दोजहद किया गया, लेकिन यह सफल रहा, जिसके लिए पूरी टीम ने काफी अहम भूमिका निभायी है. उन्होंने कहा कि जैवविविधता को बचाने के लिए टाटा स्टील हमेशा कारगर कदम उठा रही है.




