जमशेदपुर : टाटा स्टील में कोक प्लांट के एक गैर जरूरी और अप्रचलित इकाई को ध्वस्त किया जायेगा. इसकी अधिकारिक जानकारी टाटा स्टील की ओर से दी गयी है. टाटा स्टील की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कोक प्लांट के कोक ओवेन बैटरी 5 और 6 में एक इकाई जिसका इस्तेमाल अभी नहीं हो पा रहा है, उसको ध्वस्त किया जायेगा 12 मीटर ऊंचाई की मॉडल रिपेयर शॉप यह है. टाटा स्टील उसकी जगह पर्यावरण के अनुकूल वाले प्लांट को वहां स्थापित करेगी, जिसको लेकर पुराने वाले प्लांट को हटाने जा रही है. इस पुराने प्लांट को ध्वस्त करने का काम कंपनी की ठेका कंपनी साउथ अफ्रीका की एडिफिस एंड जेट डिमोलिशन कंपनी करेगी, जिसके बाद इस तरह के काम के लिए विश्वस्तरीय विशेषज्ञता और अनुभव है. इसके लिए टाटा स्टील द्वारा संबंधित विभागों से क्लियरेंस ले चुकी है. आने वाले माह मेह कंपनी कोक ओवेन फैलिसीटी में तीन और गैर जरूरी इकाईयों को ध्वस्त करेगी, जिसमें एक कोल टावर और दो चिमनी शामिल है.












