जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मोटर्स कंपनी के ठेका कंपनी बीवीजी द्वारा मजदूरों को पूर्ण मासिक ड्यूटी नहीं दिए जाने के खिलाफ टेल्को मजदूर यूनियन ने आंदोलन करने का एलान कर दिया है. यहां एक पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई. बता दें कि इस मुद्दे को लेकर यूनियन ने उप श्रामयुक्त के पास भी आवेदन दिया था, लेकिन इसका भी लाभ मजदूरों को नहीं मिल सका है. इस ठेका कंपनी के अंतर्गत लगभग 50 ऐसे ठेका कर्मी है जिन्हें पूरे महीने भर में केवल एक सप्ताह की ड्यूटी दिया जा रही है. जबकि ये तमाम कर्मचारी 10 वर्षो से ज्यादा समय से यही कार्यरत हैं और यह सिलसिला लगभग विगत नौ महीनों से जारी है. इसके खिलाफ अब ऐटक की अनुसंगिक मजदूर यूनियन टेल्को मजदूर यूनियन इसके खिलाफ आगामी दिनों मे चरमबद्ध आंदोलन करेगी, इसकी जानकारी यूनियन के पदाधिकारियों ने एक वार्ता के दौरान दी.






