जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वाहनों की नो एंट्री को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने बयान जारी किया है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ने बताया है कि गाड़ियों को लेकर पहले प्रस्ताव जरूर आया था लेकिन हम लोगों ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. अभी कोई नया प्रस्ताव नहीं आया है. पुराने प्रस्ताव के तहत ही यूनियन की पहल पर कर्मचारियों की गाड़ियों की इंट्री जारी रही और उसको लेकर समय निर्धारित किया गया है. अभी गाड़ियों को बंद करने का किसी तरह का फैसला नहीं लिया गया है. उन्होंने बताया कि कर्मचारी की गाड़ियां जिस तरह समय निर्धारित है, उसी तरह आना-जाना करेंगी. अभी किसी तरह का फैसला नहीं लिया गया है.







