जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के मोहरदा में चोरों ने नेहा कुमारी के घर पर बीती रात धावा बोला। चोरों ने यहां से 30 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल की चोरी कर ली है। नेहा कुमारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नेहा कुमारी ने पुलिस को बताया की वह दुकान चलाती हैं। बुधवार की रात दुकान से लौटकर घर आई है और बैग टेबल पर रख दिया था। सुबह उनकी मां उठी तो पर्स छत पर पड़ा हुआ देखा। इसकी जानकारी नेहा को दी, तो नेहा घबरा गई। उन्होंने बैग चेक किया तो बैग से 30 हजार रुपए, दुकान की चाबी और मोबाइल गायब था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल का जायजा लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।







