
भुवनेश्वर/जमशेदपुर : टाटा समूह ओड़िशा में निवेश को बढ़ाने जा रहा है. टाटा स्टील के साथ-साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का भी वहां विस्तार टाटा समूह करने वाली है. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के साथ ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की. देर शाम हुई इस मुलाकात के दौरान टाटा समूह का विस्तार करने की पेशकश ओड़िशा के मुख्यमंत्री ने दिया और कहा कि सरकार उनको हर संभव सुविधा मुहैया करायेगी. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि निश्चित तौर पर टाटा समूह अपना फुटप्रिंट को वहां बढ़ायेगी. टीसीएस के भुवनेश्वर सेंटर की क्षमता को 15000 तक किया जाना है जबकि 6 मिलियन टन का विस्तार टाटा स्टील वहां करने वाली है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस मौके पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की हुई मुलाकात पर खुशी का इजहार करते हुए ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि कंपनियों के विस्तार के लिए अहम बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने टाटा समूह को ओड़िशा के इंवेस्टर्स मीट में शामिल होने के लिए न्योता भी दिया है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का विस्तार करने पर सहमति बनी है. इसके पहले टाटा स्टील के सहयोग से फुटबॉल फॉर ऑल की शुरुआत नवीन पटनायक ने की. फिफा के सहयोग से किट और किस इंस्टीच्यूट के साथ मिलकर राज्य में 43 हजार फुटबॉल करीब दो हजार स्कूली बच्चों के बीच होगा. इसके लिए टाटा संस के चेयरमैन ने भी टी शर्ट समेत अन्य चीजों को भी अपनी ओर से सीएसआर के तहत प्रदान किया.






