
जमशेदपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर शुक्रवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र के हथियाडीह और पटमदा थाना क्षेत्र के रिलीफ चौक पर छापामारी की। यहां से उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। अंग्रेजी शराब और महुआ शराब भी बरामद हुई है। महुआ शराब 160 लीटर बरामद हुई है। उत्पाद विभाग ने पटमदा के रिलीफ चौक से बैद्यनाथ रजक और बोड़ाम के हथियाडीह से बाबूलाल हांसदा को जेल भेजा है। दूसरी तरफ, उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर सोनारी, सीतारामडेरा और कदमा इलाके में छापामारी की। सीतारामडेरा के चंडी नगर, सोनारी के झाबरी बस्ती और कदमा के रामजन्म नगर में छापामारी की गई। इन इलाकों से लगभग 22 लीटर विदेशी शराब और सवा तीन लीटर किंगफिशर बियर बरामद की गई है। छापामारी के दौरान शराब बेच रहे 3 लोग फरार हो गए। इनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। अवैध शराब बेचने वाले इन तीन लोगों की तलाश जारी है।






