
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कोरोना को देखते हुए एक और कदम उठाया है. पहले विदेश दौरा पर रोक लगायी गयी थी और स्वदेश में सारे दौरे को रोका गया. इससे एक कदम और आगे बढ़ते हुए टाटा स्टील ने बायोमैट्रिक्स सिस्टम को भी बंद कर दिया है. टाटा मोटर्स ने भी बायोमैट्रिक्स सिस्टम यानी उंगुलियों के निशान के जरिये हाजिरी बनने की पद्धति को रोक दी थी. इसके बाद टाटा स्टील ने भी इस सिस्टम को बंद कर दिया. वैसे झारखंड सरकार ने पहले ही बायोमैट्रिक्स सिस्टम को रोक दिया था. अब यह कहा गया है कि आरएफआइडी सिस्टम से ही कर्मचारियों की हाजिरी बनेगी. इसको लेकर अधिकारिक बयान देते हुए टाटा स्टील के प्रवक्ता कुलविन सुरी ने बताया है कि कोरोना वायरस को लेकर टाटा स्टील ने कई सारे एहतियाती कदम उठाये है. इसके लिए घरेलू और विदेशों की यात्रा पर रोक लगायी गयी है. इसके अलावा बायोमैट्रिक्स सिस्टम को भी बंद कर आरएफआइडी सिस्टम के जरिये ही हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया गया है. प्लांट से लेकर ऑफिस और यात्राओं को लेकर भी कंपनी की ओर से कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है.





