• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 19, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jamshedpur-mgm-hospital-rape-भाजपा ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को घेरा, मांगा इस्तीफा, एमजीएम अस्पताल पहुंचकर विरोध जताया, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, भाजपा सरकार को घेरने में लगी, देखिये-video-क्या कहता है एमजीएम अस्पताल प्रबंधन व भाजपा नेता

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
एमजीएम अस्पताल में पहुंचे भाजपा के नेता.

जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल के मेडिकल वार्ड में इलाजरत एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और जमशेदपुर पश्चिम से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल पहुंचे और जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने झारखंड सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया और कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में इतनी बड़ी घटना घट रही है और मंत्री टि्वटर- टि्वटर खेल रहे हैं. उन्होंने बन्ना गुप्ता से इस्तीफे की मांग की है.

ADVERTISEMENT
भाजपा नेता देवेंद्र सिंह.

साथ ही कहा है कि इस सरकार में अभी तो अस्पताल में दुष्कर्म की घटना घटी है. अगर यही स्थिति रही तो बीच सड़क पर महिलाओं के साथ इस तरह की घटना होगी. आपको बता दें कि बीते 5- 6 मार्च की रात को एमजीएम अस्पताल के मेडिकल वार्ड के बेड संख्या 65 में भर्ती एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी. जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को लीपापोती करते हुए दबाने का प्रयास किया था, और आनन-फानन में पीड़ित महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया था.

एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ नकुल चौधरी.

इतना ही नहीं मामले का खुलासा होने पर अस्पताल प्रशासन ने इसे एक अफवाह करार दिया, लेकिन जमशेदपुर पुलिस की सक्रियता से मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने पीड़ित महिला को ढूंढ निकाला. उधर महिला की शिकायत पर साकची थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, अनिल मोदी, प्रवक्ता अंकित आनंद और दीपक पारीख.

दूसरी ओर, कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े शासकीय असप्ताल महात्मा गाँधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला रोगी के साथ घटित दुष्कर्म की घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने तीव्र भर्त्सना करते हुए इसे शर्मनाक बताया है. जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस आशय में बकायदा प्रेसवार्ता बुलाकर राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधा. शुक्रवार को भाजपा जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के क्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का डेढ़ माह का कार्यकाल अत्यंत फ़्लॉप और निराशाजनक रही है. निरीक्षण के माध्यम से केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाले स्वास्थ्य मंत्री एमजीएम अस्पताल में घटित दुष्कर्म के मामले में संवेदनहीन बने रहें. भाजपा ने उक्त दुष्कर्म की घटना की उच्चस्तरीय जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी कराने की माँग उठाई है. भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के इस्तीफे की मांग सहित एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ नकुल चौधरी एवं साक्ष्य छुपाने के दोषी अस्पतालकर्मियों को निलंबित कर सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज़ करने की माँग उठाई है.

भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार.

इस मामले को लेकर भाजपा ने जिला प्रशासन और हेमंत सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया. दिनेश कुमार ने कहा कि रोगियों का उपचार करने वाला कोल्हान का बड़ा शासकीय अस्पताल स्वयं वेंटिलेटर पर है. महिला रोगी के संग दुष्कर्म हो और अस्पताल प्रशासन साक्ष्य जुटाने और मामले को दबाने में शिद्दत से प्रयास करे, यह कृत्य कोरोना वायरस से भी ज्यादा मारक और घातक है. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नित सरकार को भीष्म पितामह बताते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में महिला की अस्मिता लूटी गयी किंतु भीष्म पितामह की तरह मुख्यमंत्री और राज्य सरकार मौन है. इस पूरे प्रकरण में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय मीडिया की भूमिका को सराहते हुए भाजपा ने कहा कि सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया के माध्यम से बने दबाव के बाद जमशेदपुर पुलिस इस मामले में सक्रिय हुई और पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज़ हो सका. इस मामले में दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की माँग लेकर शनिवार शाम चार बजे भाजपाई उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मुलाकात करेंगे. पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद एवं दीपक पारीख मौजूद थें.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
jamshedpur-mgm-hospital-rape-case-एमजीएम अस्पताल में बलात्कार की शिकार महिला ने की बलात्कार की पुष्टि, जमशेदपुर एसएसपी ने बनायी एसआइटी, सीसीटीवी में दिखा बलात्कारी, अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी भी दोषी, जानिये क्या किया अस्पताल प्रबंधन ने ”रेप” को छुपाने की कोशिश, न्याय के लिए भटकती रही महिला, पूरे मामले में क्या कह रहे है जमशेदपुर एसएसपी, देखिये-video

jamshedpur-mgm-hospital-rape-case-एमजीएम अस्पताल में बलात्कार की शिकार महिला ने की बलात्कार की पुष्टि, जमशेदपुर एसएसपी ने बनायी एसआइटी, सीसीटीवी में दिखा बलात्कारी, अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी भी दोषी, जानिये क्या किया अस्पताल प्रबंधन ने ''रेप'' को छुपाने की कोशिश, न्याय के लिए भटकती रही महिला, पूरे मामले में क्या कह रहे है जमशेदपुर एसएसपी, देखिये-video

jamshedpur-theft-case-जुगसलाई के बंद घर में चोरो ने किया हाथ साफ, बेटे की शादी के बाद पहली बार खड़गपुर ससुराल गया था पूरा परिवार, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, देखिये-video

jamshedpur-theft-case-जुगसलाई के बंद घर में चोरो ने किया हाथ साफ, बेटे की शादी के बाद पहली बार खड़गपुर ससुराल गया था पूरा परिवार, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, देखिये-video

jamshedpur-accident-जुगसलाई में तीन तल्ले से गिरकर पेंटर घायल, टीएमएच में भर्ती

jamshedpur-accident-जुगसलाई में तीन तल्ले से गिरकर पेंटर घायल, टीएमएच में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur encroachment : कदमा में टाटा स्टील के क्वार्टर को विरोध के बावजूद कराया गया खाली, ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर ढाई साल से अवैध कब्जा का आरोप

Jamshedpur PM Awas Yojana : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 340 परिवारों को मिला अपना आशियाना, बिरसानगर में गृह प्रवेश में शामिल हुए सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू

Jamshedpur ganda samaj demand : गंडा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Jharkhand home guard demand – कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त से मिले झारखंड के होमगार्ड जवान, सेवानिवृत्ति के बाद बिहार के तर्ज पर भविष्य निधि की सुविधा लागू करने की मांग

Jharkhand bjp : झारखंड में राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे परिमल नाथवानी, स्वागत, जताया पार्टी का आभार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur encroachment : कदमा में टाटा स्टील के क्वार्टर को विरोध के बावजूद कराया गया खाली, ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर ढाई साल से अवैध कब्जा का आरोप

Jamshedpur PM Awas Yojana : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 340 परिवारों को मिला अपना आशियाना, बिरसानगर में गृह प्रवेश में शामिल हुए सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू

Jamshedpur ganda samaj demand : गंडा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Jharkhand home guard demand – कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त से मिले झारखंड के होमगार्ड जवान, सेवानिवृत्ति के बाद बिहार के तर्ज पर भविष्य निधि की सुविधा लागू करने की मांग

Jharkhand bjp : झारखंड में राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे परिमल नाथवानी, स्वागत, जताया पार्टी का आभार

Jharkhand rss office attack : झारखंड में आरएसएस के दफ्तर में हुए हमला में शामिल अपराधियों का इंटरनेशनल कनेक्शन, एनआइए को सौपी गयी जांच

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News