
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन में अध्यक्ष आर रवि प्रसाद और महामंत्री सतीश सिंह के बीच टकराव एक बार फिर से बढ़ गयी है. इसके तहत कोरोना वायरस को लेकर दोनों के बीच टकराव हो गया है. दरअसल, कोरोना वायरस को लेकर टाटा स्टील की ओर से भी कई कदम उठाये गये है. वर्क फ्राम होम यानी घर से काम करने की सुविधा मजदूरों को दी है. ऐसे में टाटा वर्कर्स यूनियन में अपने निजी कार्यों या मजदूरों के काम को लेकर हर दिन कमेटी मेंबर और कर्मचारी आते रहते है. इसको देखते हुए यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह ने गुरुवार की शाम को एक नोटिस लगा दी कि यूनियन को 20 मार्च की दोपहर के बाद से बंद कर दिया जायेगा. 25 मार्च तक के लिए यह बंदी किया गया. इस बंदी के नोटिस के साथ ही वाट्सएप ग्रुप में भी जानकारी दे दी गयी. इसके बाद यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद और डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय ने इसको गलत बता दिया और बताया कि किसी तरह का कोई संयुक्त रुप से फैसला नहीं लिया गया है. वैसे इसमें अन्य ऑफिस बियररों ने भी कहा कि उनसे रायशुमारी किये बगैर यूनियन को बंद कर दिया गया. इस बीच यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने गुरुवार की सुबह ऑफिस बियररों की बैठक बुला दी. इस बैठक में अध्यक्ष ने सभी ऑफिस बियररों की बैठक बुलायी गयी. इस बैठक में विस्तार से सारे मुद्दे पर चर्चा होगी. हालांकि, बैठक का एजेंडा नहीं बुलाया गया है. हालांकि, अध्यक्ष से कोई भी फोन करके पूछ रहा है तो यूनियन को बंद करने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, यह बताया जा रहा है. फिलहाल, इसको लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. शुक्रवार को ही अब साफ होगा कि यूनियन बंद होगा या नहीं.













