
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित झारखंड आर्म्ड पुलिस-6 (जैप-6) परिसर में कैंटीन का उदघाटन किया गया. जहां अब जैप के जवानों को सस्ते दरों पर सामान उपलब्ध हो सकेगा. वैसे शुक्रवार के दोपहर बाद से यह कैंटीन अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि कोरोनावायरस को लेकर यह फैसला लिया गया है. वही उदघाटन के दौरान पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह से सेना और पारा मिलिट्री बल के जवानों को कैंटीन से सामान लेने पर रियायत मिलती है, उसी तरह अब झारखंड पुलिस के जवानों को भी यह सुविधा मिल सकेगी. उधर कैंटीन खुलने से झारखंड पुलिस के जवानों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.















