
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडयरी वाली कंपनी जुस्को, जिसको टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज लिमिटेड कंपनी के रुप में अब जाना जायेगा, उसकी अधीकृत यूनियन का चुनाव हो रहा है. 26 और 27 मार्च को इसके लिए मतदान हो रहा है. इस चुनाव में मतदाता सूची को फाइनल कर दिया गया. मतदाताओं की फाइनल सूची सारी आपत्तियों को निष्पादन करने के बाद चुनाव पदाधिकारी सीएस झा और सहायक चुनाव पदाधिकारी अश्विनी माथन ने संयुक्त रुप से किया. इसकी सूची गुरुवार को जारी कर दी गयी. इसके तहत कुल 675 मतदाता भी भाग लेंगे. इसके लिए 26 और 27 मार्च को हिस्सा लेंगे. शुक्रवार से नामाांकन पत्रों की बिक्री शुरु होगी, जिसके बाद चुनावी सरगरमी और तेज होगी.














